शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:मड़ावरा और पाली क्षेत्र के बाशिंदों को रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर – Residents Of The Madawara And Pali Areas Will Not Have To Travel Far To Get Their Documents Registered

November 20, 2026


दोनों तहसीलों में निबंधन कार्यालय बनकर तैयार, 263 से अधिक गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जनपद की मड़ावरा और पाली तहसील के ग्रामीणों को अब रजिस्ट्री कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन दोनों तहसीलों में निबंधन कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इनका शुभारंभ किया जाएगा, जिससे तहसील स्तर पर ही रजिस्ट्री संबंधी कार्य हो सकेंगे। यह कदम ग्रामीणों की परेशानी कम करेगा और उन्हें बड़ी सहूलियत प्रदान करेगा।

जनपद में कुल पांच तहसीलें हैं, जिनमें ललितपुर, महरौनी, तालबेहट, पाली और मड़ावरा शामिल हैं। अभी तक निबंधन कार्यालय केवल ललितपुर मुख्यालय, महरौनी और तालबेहट में ही स्थित थे। पाली और मड़ावरा के ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री समेत अन्य कार्यों के लिए महरौनी या ललितपुर मुख्यालय जाना पड़ता था। अब मड़ावरा और पाली में भी निबंधन कार्यालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इन दोनों तहसीलों में निबंधन कार्यालयों का शुभारंभ होकर संचालन शुरू हो सकेगा। इन कार्यालयों के संचालन से ढाई सौ से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पाली निबंधन कार्यालय से लगभग 130 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं, मड़ावरा तहसील के अंतर्गत लगभग 133 गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

00000000000

लंबी दूरी से मिलेगी मुक्ति

तहसील पाली के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों को अब तक रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के लिए ललितपुर मुख्यालय जाना पड़ता था। इस यात्रा में उन्हें तीस से चालीस किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। पाली में ही निबंधन कार्यालय खुलने से उनकी यह लंबी दूरी कम हो जाएगी। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसी प्रकार, मड़ावरा तहसील के ग्रामीणों को भी पहले महरौनी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय जाना पड़ता था। अब उनकी यात्रा की दूरी भी काफी घट जाएगी, जिससे उन्हें बड़ी सहूलियत मिलेगी।

00000000000

प्रशासनिक प्रक्रिया जारी

जिला प्रशासन ने मड़ावरा और पाली तहसील में निबंधन कार्यालय खोलने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रार, लिपिक और अन्य जरूरी दस्तावेज को तैयार किया जा रहा है। कार्यालयों के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद इन नए निबंधन कार्यालयों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

00000000000

निबंधन कार्यालय के महत्वपूर्ण लाभ

निबंधन कार्यालय संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज को कानूनी मान्यता प्रदान करता है। यह दस्तावेज की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और उनका स्थायी रिकॉर्ड रखता है। रजिस्ट्री से संपत्ति या किसी भी दस्तावेज का एक आधिकारिक रिकॉर्ड बन जाता है। यह रिकॉर्ड भविष्य में किसी भी विवाद या न्यायालयीन मामलों में ठोस प्रमाण के रूप में काम आता है। पंजीकृत लेखपत्रों को स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इन दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियां भी आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं।

00000000000000

मड़ावरा और पाली तहसील में निबंधन कार्यालय का निर्माण पूरा हो गया है और अब जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों निबंधन कार्यालयों का शुभारंभ किया जाएगा।-दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X