रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:डीसीबी उपाध्यक्ष ने की सीएम से गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग – Dcb Vice-chairman Demands Increase In Sugarcane Prices From Cm

November 28, 2026


– हरिद्वार पहुंची सीएम को भेंट किए गन्ने

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ स्थित हेलिपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला सहकारी बैंक हरिद्वार (डीसीबी) के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को गन्ने भेंट कर आगामी पेराई सत्र को देखते हुए प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए गन्ना मूल्य में सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग की। सुशील राठी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और कृषि लागत को देखते हुए किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मूल्य में उचित वृद्धि करने का आग्रह किया, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X