शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:गोवर्धन पूजा से लौट रहे परिवार पर पथराव, छह घायल – Stones Pelted At Family Returning From Govardhan Puja, Six Injured
हाथरस

Hathras News:गोवर्धन पूजा से लौट रहे परिवार पर पथराव, छह घायल – Stones Pelted At Family Returning From Govardhan Puja, Six Injured

November 10, 2026


Stones pelted at family returning from Govardhan Puja, six injured

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : Archive

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बच्चों के विवाद में मंगलवार देर शाम झगड़ा हाे गया। गोवर्धन पूजा कर लौट रहे एक परिवार पर पड़ोसियों ने छत से अचानक पथराव कर दिया। घटना में छह लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। मंगलवार देर शाम जब एक पक्ष गोवर्धन पूजा कर घर लौट रहा था, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने छत से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस झड़प में सीमा पत्नी पुष्पेंद्र, भूरा, पवन, सतेंद्र और सत्यप्रकाश समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चंदपा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X