शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:दंगल देखते समय बिगड़ी बुजुर्ग पहलवान की तबीयत, मौत – Elderly Wrestler’s Health Deteriorates While Watching Wrestling, Dies
हाथरस

Hathras News:दंगल देखते समय बिगड़ी बुजुर्ग पहलवान की तबीयत, मौत – Elderly Wrestler’s Health Deteriorates While Watching Wrestling, Dies

November 10, 2026


Elderly wrestler's health deteriorates while watching wrestling, dies

साहब सिंह पहलवान। फाइल फोटो।
– फोटो : File Photo

बिसावर। ग्राम पंचायत मीरपुर निवासी नामचीन पहलवान साहब सिंह (74) का रविवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह गांव कजरौठी में आयोजित कुश्ती दंगल देखने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें उपचार के लिए सादाबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। साहब सिंह ने कुश्ती के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 1980 में उन्होंने बृजकेशरी पहलवान का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।

उनके भतीजे विजय सिंह ने बताया कि करीब पांच महीने पहले साहब सिंह की बाईपास सर्जरी हुई थी। रविवार शाम उन्हें साइलेंट अटैक आया।साहब सिंह अपने पीछे तीन पुत्रों और 12 नाती-नातिनों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देर शाम उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों, रिश्तेदारों, परिचितों और पहलवानों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन को क्षेत्र की कुश्ती परंपरा की अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X