शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:रामपुर में बुखार की सूचना पर दौड़ी टीम, आठ मरीज मिले – Team Rushed To Rampur On Information Of Fever, Eight Patients Found
हाथरस

Hathras News:रामपुर में बुखार की सूचना पर दौड़ी टीम, आठ मरीज मिले – Team Rushed To Rampur On Information Of Fever, Eight Patients Found

November 5, 2026


Team rushed to Rampur on information of fever, eight patients found

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : Archive

सासनी। गांव रामपुर में बुखार फैलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने गांव में शिविर लगाकर 75 ग्रामीणों की सेहत की जांच की। आठ बुखार से पीड़ित मिले।

स्वास्थ्य दल ने इन सभी बुखार पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं दीं। दल ने उनके खून के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए। इन नमूनों से डेंगू और मलेरिया की जांच की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों को मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया और अपने घरों के आसपास सफाई रखने की अपील की।

यह भी कहा कि मच्छर पनपने के स्रोत अपने आसपास नहीं रहने दें। शिविर में डॉ अलका सिंह शामिल थीं। श्याम बिहारी शर्मा, रेनू कविता असलम अख्तर खान और आकाश कौशिक भी उपस्थित थे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X