Israel Election Result Live: Netanyahu Win| Israel Counting Live| इजरायल में 66% काउंटिंग नेतन्याहू को 56 सीटें बहुमत से 5 दूर सर्बिया में हमला
इजराइल चुनाव 2026: इजरायल में वोटों की गिनती चल रही है. काउंटिंग में अभी 66 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है और अब तक के नतीजों में नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. अब तक नेतन्याहू के गठबंधन को 56 सीटें मिलती दिख रही हैं लेकिन वे अब भी 5 सीटों से दूर हैं. हालांकि आगे वोटों की गिनती होने पर नतीजे बदल सकते हैं. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मजबूती से आगे बढ़ रही है. सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए. उनके अपोजिशन को भी 48 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि अरब पार्टियों का आंकड़ा 15 तक जाता हुआ दिख रहा है.
October 28, 202613:12 IST
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के गठबंधन को 56 सीटें, विपक्षी गठबंधन को 48
Israel Election Result 2026 live: इजरायल में सुबह 9:20 बजे तक 66.2 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती पूरी हो चुकी थी. केंद्रीय चुनाव समिति के शुरुआती नतीजों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को 56 सीटें मिली हैं, जबकि गादी आइसेनकोट के याशर गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं. नेतन्याहू का विरोध करने वाली अरब पार्टियों को कुल 16 सीटें मिली हैं. संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं. तीन पार्टियां अभी 3.25 प्रतिशत की न्यूनतम वोट सीमा से नीचे हैं.
October 28, 202612:51 IST
Israel Election Result: सर्बिया में इजरायली दूतावास पर हमला
Israel Election Result 2026 live: इजरायल में चुनावी मतगणना के बीच यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में इजरायली दूतावास के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला किया गया. सर्बिया के अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है. पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात हमलावर ने गार्ड पर चाकू से वार किया. बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया. सर्बिया के गृहमंत्री ने कहा कि मामले की जांच आतंकवादी हमले के तौर पर की जा रही है. बताया गया कि हमले के दौरान आरोपी धार्मिक नारे लगा रहा था.
October 28, 202612:06 IST
Israel Election Result 2026 live: इजरायली सैनिकों के वोट गिने जाने हैं बाकी
Israel Election Result: इजरायल की सेना के मुताबिक, इस बार चुनाव में सैनिकों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया. सेना ने बताया कि सैनिकों के बीच मतदान का आंकड़ा 79.9 प्रतिशत रहा, जो 2022 के चुनाव के मुकाबले 6.2 प्रतिशत अधिक है. इससे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरब मतदाताओं के मतदान में सक्रियता देखने के बाद देश के लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की थी. चुनाव में सैनिकों की बढ़ी भागीदारी को मतदान के अहम आंकड़े के रूप में देखा जा रहा है.
October 28, 202611:26 IST
Israel Election Result: 55 फीसदी काउंटिंग पूरी, नेतन्याहू के गठबंधन को मिलीं 56 सीटें
Israel Election Result 2026 live: इजरायल में सुबह 7:43 बजे तक 55.4 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती पूरी हो चुकी है. केंद्रीय चुनाव समिति के शुरुआती नतीजों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को 56 सीटें मिली हैं, जबकि उनके विरोधी गठबंधन को 49 सीटें मिली हैं. वहीं तीन पार्टियां फिलहाल 3.25 प्रतिशत वोट की जरूरी सीमा से नीचे हैं. इनमें रिजर्विस्ट्स को 2.7 प्रतिशत, पीपल ऑफ इजरायल को 1.7 प्रतिशत और हरेदी पब्लिक को 0.2 प्रतिशत वोट मिले हैं. मतगणना अभी जारी है, इसलिए नतीजे बदल सकते हैं.
October 28, 202610:54 IST
Israel Election Result 2026 live: नेतन्याहू बहुमत से दूर, गरजीं विपक्षी नेता
Israel Election Result: इजरायल में विपक्षी नेता गिदोन आइसेनकोट की पार्टी की सदस्य ओरिट फरकाश ने कहा कि चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है. उनके मुताबिक इजरायली मतदाता अब नेतन्याहू के नेतृत्व को नहीं चाहते. ओरिट ने दावा किया कि नेतन्याहू के गठबंधन को विपक्षी खेमे के मुकाबले 20 सीटों का नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि नेतन्याहू के पास संसद में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं है. हालांकि, ये बयान विपक्षी नेता की प्रतिक्रिया हैं.
October 28, 202610:33 IST
Israel Election Result: ट्रंप ने इजरायल के नतीजों पर किया पोस्ट, लिया क्रेडिट
Israel Election Result 2026 live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चुनाव में मिल रहे समर्थन का श्रेय अपने समर्थन को दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि नेतन्याहू के समर्थन में उनके बयान के बाद चुनावी माहौल बदल गया. उन्होंने कहा कि पहले नेतन्याहू की बड़ी हार की आशंका थी, लेकिन अब मुकाबला बराबरी का हो गया है या नेतन्याहू जीत भी सकते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य मध्य पूर्व, इजरायल और अमेरिका के हितों की रक्षा करना है. हालांकि उनकी पोस्ट पूरी तरह रेफरेंस के तौर पर लिखी गई है यानि ये किसी का कोट है.
October 28, 202610:13 IST
Israel Election Result: अरब पार्टियों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं: नेतन्याहू
Israel Election Result 2026: नेतन्याहू ने दावा किया है कि उनकी पार्टी लिकुड देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी गठबंधन को यहूदी मतदाताओं और यहूदी राष्ट्र का समर्थन करने वाले लोगों के बीच मजबूत जनसमर्थन हासिल है. नेतन्याहू ने देश में एक मजबूत दक्षिणपंथी सरकार बनाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने के लिए अरब पार्टियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उनके इस बयान से साफ है कि वे दक्षिणपंथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने और अपने राजनीतिक गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं.
October 28, 202610:04 IST
Israel Election Result 2026: नेतन्याहू के हक में पलट रहे हैं नतीजे
Israel Election Result: इजराइल में 41.9 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती सुबह 5:58 बजे तक पूरी हो चुकी थी. केंद्रीय चुनाव समिति के शुरुआती नतीजों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को 57 सीटें मिली हैं, जबकि उनके विरोधी गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं. वहीं मुख्य रूप से अरब समुदाय से जुड़ी जॉइंट लिस्ट और राम पार्टियों को कुल 16 सीटें मिली हैं. फिलहाल तीन पार्टियां जरूरी 3.25 प्रतिशत वोट की सीमा से नीचे हैं. इनमें रिजर्विस्ट्स को 2.7%, पीपल ऑफ इजराइल को 1.8% और हरेदी पब्लिक को 0.3% वोट मिले हैं. अंतिम नतीजे बदल सकते हैं, क्योंकि गिनती जारी है और सैनिकों के वोट बाद में गिने जाएंगे.
