शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:पराली से भरी ट्रॉली में आग, सात लाख का नुकसान – Trolley Loaded With Stubble Catches Fire; Loss Of Seven Lakh Rupees

November 6, 2026


जगतपुर गांव में हाई वोल्टेज तारों से टकराई ट्रॉली, कोई जानी नुकसान नहीं

टायर समेत पूरी ट्रॉली और पराली जलकर राख।

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। फिल्लौर के पास जगतपुर गांव में गुरुवार को हाई वोल्टेज तारों से टकराने के कारण पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रॉली को चपेट में ले लिया। हादसे में करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अमरदीप और फायर ब्रिगेड अधिकारी राजवीर के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जगतपुर गांव से श्मशानघाट रोड की ओर जा रही थी। पराली की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रॉली सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई। इससे निकली चिंगारी से पराली में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी ट्रॉली और उसके टायरों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत कार्य के दौरान हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रॉली को उठाने का प्रयास भी किया गया। आग से ट्रॉली और उसमें लदी पूरी पराली जलकर राख हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मालिक को करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X