Jalaun News:गोशाला में कितनी गायें, कितना दूध और कितनी कमाई? आरटीआई से मांगा हिसाब – How Many Cows, How Much Milk, And What Are The Earnings At The *gaushala* (cow Shelter)? Details Sought Via Rti
जालौन। नगर पालिका की गोशाला में गायों की संख्या, दूध उत्पादन और आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक कराने के लिए समाजसेवी मुहम्मद अशफाक राईन ने आरटीआई दाखिल की है। ईओ से 16 बिंदुओं पर प्रमाणित जानकारी मांगी गई है।
आवेदन में गोशाला की स्थापना की तारीख, वर्तमान में गायों की संख्या और दूध देने वाली गायों का ब्योरा मांगा गया है। साथ ही प्रतिदिन दूध उत्पादन, बिक्री दर, खरीदार संस्था और अब तक हुई कुल आमदनी की जानकारी मांगी है। चारा, भूसा, दाना, दवाइयों, कर्मचारियों के वेतन और पशु चिकित्सक पर होने वाले खर्च का विवरण भी मांगा गया है। इसके अलावा सरकारी अनुदान, अन्य स्रोतों से मिली धनराशि, तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट, कर्मचारियों का ब्योरा और अंतिम निरीक्षण की जानकारी मांगी गई है। (संवाद)
