मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jammu News:बच्चों को संक्रमण से बचाने और इलाज के नए तरीकों पर मंथन – Health News
जम्मू

Jammu News:बच्चों को संक्रमण से बचाने और इलाज के नए तरीकों पर मंथन – Health News

November 17, 2026


– आईएपी की सिटी शाखा में कार्यशाला, 40 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की सिटी शाखा की ओर से बच्चों में संक्रामक बीमारियों के प्रबंधन और उपचार को लेकर आईडी मंथन कार्यशाला आयोजित की गई। आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान 2026 के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों को बीमारियों के इलाज और रोकथाम से जुड़ी नवीनतम जानकारी और दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन के वीडियो संबोधन से हुआ। शैक्षणिक कार्यक्रम में पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने बच्चों में होने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों, उनके उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें जम्मू के 40 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।

जीएमसी जम्मू के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार डीगरा ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं डॉ. अश्विनी सूद, डॉ. योगेश दीक्षित, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. सुशील शर्मा और डॉ. मौसिन मुस्तफा बट ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक के. गुप्ता, डॉ. जीएस सैनी और डॉ. रविंदर के. गुप्ता सहित वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष एस. सलाथिया, डॉ. केवल समोत्रा, डॉ. मोहम्मद रजाक, डॉ. अनुज भट्टी, डॉ. पंकज गुप्ता और डॉ. राजेश कौल भी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X