मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:पूर्व मेयर, बेटे और निगम कर्मी पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व निजी सचिव समेत दो ने की शिकायत – Dehradunformer Mayor Gama His Son And A Municipal Employee Accused Of A 40 Lakh Fraud
देहरादून

देहरादून:पूर्व मेयर, बेटे और निगम कर्मी पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व निजी सचिव समेत दो ने की शिकायत – Dehradunformer Mayor Gama His Son And A Municipal Employee Accused Of A 40 Lakh Fraud

November 17, 2026


DehradunFormer Mayor Gama his son and a municipal employee accused of a 40 lakh fraud

फ्रॉड

विस्तार

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना पर दुकानें आवंटित कराने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में विजयराज चौहान और सूरजपाल सिंह ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विजय राज चौहान की शिकायत के अनुसार, वर्ष 2019 में तत्कालीन मेयर के बेटे शाश्वत उनियाल ने नगर निगम की भूमि लीज पर दिलाने और राजपुर रोड व मसूरी रोड के आसपास तीन स्थायी दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिया था। इस पर विजयराज ने विभिन्न माध्यमों से 45 लाख रुपये दे दिए। जमीन मिलने में देरी होने पर वर्ष 2023 में नया प्रस्ताव दिया गया। इसमें मसूरी रोड स्थित खाला गांव (मैगी पॉइंट) और कुठाल गेट के पास नगर निगम की ओर से चिह्नित स्थानों पर दुकानें दिलाने की बात कही गई। इसके लिए नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना से मुलाकात कराई गई और दस्तावेज भी लिए गए।

आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी न तो दुकानों की पक्की रसीद दी गई और न ही कब्जा मिला। वर्ष 2025 में रकम वापस मांगने पर राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि विवाद के बाद आधी रकम लौटाने और दो दुकानों का आवंटन जल्द कराने की बात तय हुई थी। दिनेश खन्ना और सुनील उनियाल गामा ने कुछ रकम लौटाई लेकिन करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए। दुकानें भी आवंटित नहीं हुईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X