शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:एक किलो 300 ग्राम सोना हड़पने के आरोपी के ठिकानों पर नोटिस चस्पा – Notices Posted At The Locations Of The Accused In The Theft Of 1 Kilo 300 Grams Of Gold

November 12, 2026


शाहगंज। करीब 1 किलो 300 ग्राम सोना हड़पने के मामले में भागे स्वर्ण व्यवसायी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को जौनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुंदन उर्फ उपकार सेठ के आवास और प्रतिष्ठानों पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया।

हड़पे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वादी चंदन वर्मा उर्फ चंदन सेठ निवासी ताड़तला, जौनपुर की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने श्री बाबा अपार्टमेंट, श्रीरामपुर रोड स्थित बाबा ज्वेलर्स और नई आबादी स्थित आरोपी के पैतृक आवास पर नोटिस चस्पा कर न्यायालय की कार्रवाई से अवगत कराया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X