शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:दीपावली पर जिला अस्पताल अलर्ट, 11 बेड का बर्न वार्ड तैयार – District Hospital On Alert For Diwali, 11-bed Burn Ward Ready

November 8, 2026


जौनपुर। दीपावली पर पटाखों से झुलसने और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। बर्न वार्ड के 11 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। इमरजेंसी, आईसीयू और ओपीडी में भी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को ऑन-कॉल ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बर्न वार्ड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आईसीयू, इमरजेंसी, ओपीडी और विभिन्न चिकित्सा विभागों की व्यवस्थाएं भी देखीं। बताया कि त्योहार को देखते हुए पर्याप्त दवाएं और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार देने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सांस संबंधी दिक्कतों से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिस्टम, नेबुलाइजर और वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की गई है। सीएमओ डॉ. गंगा राम ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखों से झुलसकर आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X