Jaunpur News:भाकियू के जिलाध्यक्ष बने श्यामधर, हृदयतोष को महासचिव की जिम्मेदारी – Shyamdhar Became The District President Of Bhakiyu, Hridaytosh Was Given The Responsibility Of General Secretary
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की शनिवार को ऊंज में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्यामधर सिंह को जिलाध्यक्ष और हृदयतोष उपाध्याय को महासचिव बनाया गया। राजेश सिंह को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रामजीत पाल, शेषमणि बिंद, राजेश सिंह और अरविंद मौर्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मंगला प्रसाद, अशोक कुमार मौर्य और सुरेश सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। घनश्याम सिंह को ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, 11 लोगों को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।
