Jaunpur News:11 हजार वोल्ट के लटकते तार के करंट से मजदूर झुलसा – Worker Got Burnt By The Current From An 11,000-volt Hanging Wire
शाहगंज। सबरहद गांव में बुधवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट के लटकते नंगे तार की चपेट में आने से मजदूर किशन (30) घायल हो गया। उसे राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशन गांव के पास एक नवनिर्मित मकान में ईंट-गारा का काम कर रहा था।
दोपहर में वह भोजन करने घर गया था। लौटते समय चांदतारा तालाब के पास लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति बंद कराई और उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
