शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:वेल्डिंग दुकानदार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला – Welding Shop Owner Attacked With Sticks, Clubs, And Iron Rods

November 8, 2026


खरखौदा। थाना खुर्द गांव में वेल्डिंग दुकानदार के साथ हमला करने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर दुकानदार पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ा। पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी वेल्डिंग की दुकान पर अकेला काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का संदीप शराब के नशे में वहां पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि संदीप ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया। संजय का आरोप है कि इसके बाद संदीप ने अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुला लिया। फिर सभी ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों और राॅड से हमला कर दिया और मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। घायल को पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X