रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhajjar-bahadurgarh News:सड़कों पर लगने लगी सफेद पट्टी, सड़कों तक पहुंची झाड़ियों को भी हटाने का काम शुरू – White Lines Are Being Marked On The Roads, And Work Has Also Begun To Clear Away The Bushes That Have Encroached Onto The Roadways
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:सड़कों पर लगने लगी सफेद पट्टी, सड़कों तक पहुंची झाड़ियों को भी हटाने का काम शुरू – White Lines Are Being Marked On The Roads, And Work Has Also Begun To Clear Away The Bushes That Have Encroached Onto The Roadways

November 28, 2026


White lines are being marked on the roads, and work has also begun to clear away the bushes that have encroached onto the roadways.

28jjrp11- अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।

झज्जर। कोहरे के मौसम को देखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से बेरी, झज्जर, साल्हावास, माछरौली एरिया में सड़कों पर पट्टी लगाने का काम किया जा रहा है।

कुछ जगहों पर काम शुरू हो चुका है जबकि कुछ जगहों पर दिसंबर के पहले सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने भी सभी संबंधित एजेंसियों को अपनी-अपनी सड़कों पर सफेद पट्टी का काम करवाने के निर्देश दिए हैं। गुरुग्राम रोड से बादली की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर बीच और साइडों में सफेद पट्टी लगाने का काम किया गया है।

पहले यहां पर सफेद पट्टी नहीं थी। केवल नई सड़क ही बनाई गई थी। इसके अलावा साल्हावास और माछरौली में भी सफेद पट्टी लगाने का काम किया गया है।

आगामी सर्दी मौसम के दृष्टिगत ट्रैफिक इंचार्ज यह रिपोर्ट देंगे कि किन स्थानों पर ट्रैफिक चिन्ह लगाने की जरूरत है तब संबंधित विभागों द्वारा ट्रैफिक साइन बिना देरी के स्थापित किए जाएं। यह निर्देश भी उपायुक्त ने जारी कर दिए हैं।

ओवर स्पीड के करें चालान, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएं

डीसी ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ओवर स्पीड, नाबालिगों के वाहन चलाने, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में चालान काटे जाएं। ओवर स्पीड अक्सर बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है व वाहन चालकों को निर्धारित समय वाहन चलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना सभा में यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।

28jjrp11- अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

28jjrp11- अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X