शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कंबल और उपहार – Inner Wheel Club Distributed Warm Blankets And Gifts To Children In Need
जींद

Jind News:इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कंबल और उपहार – Inner Wheel Club Distributed Warm Blankets And Gifts To Children In Need

November 10, 2026


Inner Wheel Club distributed warm blankets and gifts to children in need.

09जेएनडी03: रानी तालाब के पास जरूरतमंद बच्चों को सामान भेंट करते हुए इनर व्हील क्लब के सदस्य। स

जींद। दिवाली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब जींद की ओर से रानी तालाब के समीप रहने वाले जरूरतमंद बच्चों और उनकी माताओं के साथ त्योहार मनाया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने परिवारों को 15 गर्म कंबल, सरसों के तेल की बोतलें तथा बच्चों को खिलौने, कपड़े, खील-बताशे, पेठे की मिठाई, दीये और मोमबत्तियां वितरित कीं। क्लब अध्यक्ष सीमा मलिक ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने का अवसर भी है। रानी तालाब के आसपास रहने वाले ये बच्चे गुब्बारे और सजावटी सामान बेचकर अपने परिवारों की आजीविका में सहयोग करते हैं। क्लब का उद्देश्य उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि क्लब महिला सशक्तीकरण, बाल अधिकारों, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था अनीता सैनी ने की। इस अवसर पर पूनम अहलावत, रविंदर मक्कड़, अनीता ओहल्याण, डॉ. मोनिका जैन और पूजा मुद्गिल ने सहयोग दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X