Kannauj News:आतिशबाजी बिक्री के लिए 550 अस्थायी लाइसेंस जारी – 550 Temporary Licenses Issued For Sale Of Fireworks
कन्नौज। आठ नवंबर तक आतिशबाजी बिक्री के लिए करीब 550 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले 11 स्थलों पर 16 क्लस्टर तय किए गए थे। जिले के तीनों उप जिलाधिकारियों की आख्या पर चार और स्थलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी होगी और एक स्थल पर 50 दुकानों को ही लाइसेंस मिलेगा। सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। निगरानी के लिए नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीमें लगाई जाएंगी। निर्धारित स्थलों के बाहर बिक्री नहीं होगी।
