शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:इमरजेंसी में इलाज नहीं, पिता की पीठ बनी बेटे का स्ट्रेचर – No Emergency Treatment, Father’s Back Becomes Son’s Stretcher
कन्नौज

Kannauj News:इमरजेंसी में इलाज नहीं, पिता की पीठ बनी बेटे का स्ट्रेचर – No Emergency Treatment, Father’s Back Becomes Son’s Stretcher

November 4, 2026


No emergency treatment, father's back becomes son's stretcher

फोटो :27: बेटे को पीठ पर लादकर ले जाते पिता जगदीश। वीडियो ग्रैब

तिर्वा (कन्नौज)। जिस उम्र में एक पिता बेटे का सहारा चाहता है। उस उम्र में पिता उसे पीठ में लादकर इलाज के लिए दर-दर भटक रहा। ठठिया क्षेत्र के ग्राम हजियापुर निवासी जगदीश (65) को अपने घायल बेटे संजय (38) को पीठ पर लादकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भटकना पड़ा। रविवार शाम गांव में हुए विवाद में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल की आपातकालीन विभाग में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं था।

इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेडिकल प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पिता जगदीश ने बताया कि आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों ने इलाज करने से मना कर दिया था। स्ट्रेचर न मिलने पर उन्होंने बेटे को पीठ पर लादकर बाहर निकाला। वीडियो वायरल होने के बाद घायल संजय को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सोमवार को रेफर बनवाने के लिए भी पिता को बेटे को पीठ पर लादकर ईएमओ कार्यालय जाना पड़ा।

इस घटना पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आपातकालीन विभाग में तैनात चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कहा कि मरीज को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने के मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X