शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:एक साल के बेटे के साथ विवाहिता को घर से निकाला – Married Woman Thrown Out Of The House Along With One Year Old Son

November 8, 2026


सौरिख। क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी साजिद अली ने बताया कि तीन साल पहले बेटी सोनम का निकाह गुरसहायगंज क्षेत्र के समधन निवासी शाहरून अली के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बाइक देने में असमर्थता जताने पर बेटी को पति, ससुर, सास और ननद प्रताड़ित करने लगे। आए दिन गालीगलौज और मारपीट की जाती थी। दो अक्तूबर की रात करीब आठ बजे बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों ने बेटी को लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि रात करीब एक बजे बेटी को एक साल के बेटे के साथ पति गाड़ी में बैठाकर मायके इस्लामनगर ले आया और गली में छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X