शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:नकदी जेवर समेत 10 लाख का माल ले उड़े चोर – Thieves Made Away With Goods Worth Rs 10 Lakh, Including Cash And Jewellery

November 4, 2026


‎जलालाबाद। नेशनल हाईवे के पश्चिमी कट के पास स्थित एक मकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी रेखा मिश्रा सोमवार दोपहर लगभग 2.30 बजे कानपुर से लौटीं तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेखा मिश्रा ने बताया कि वह 24 अक्तूबर से बीमार पुत्र के इलाज हेतु कानपुर में थीं। लौटने पर उन्हें आंगन का गेट अंदर से बंद मिला, जिससे चोरी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से कुंडा तोड़कर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने छत के जीने का गेट उखाड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने तीन कमरों के ताले तोड़े और अलमारियों, दीवान बेड व बक्सों से सामान निकाला। चोर सोने-चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये नकदी और दो सिलिंडर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, 30 अक्तूबर की रात पड़ोस के एक नलकूप से सीढ़ी चोरी हुई थी। चर्चा है कि चोरों ने उसी सीढ़ी का उपयोग कर मकान की छत पर चढ़ाई की होगी। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X