शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:नहर में गिरी कार, दंपती और तीन माह के मासूम की मौत – Car Falls Into Canal, Couple And Three-month-old Child Die

November 8, 2026


कन्नौज। अनियंत्रित कार नहर में गिरने से दंपती और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक भांजा सुरक्षित बच गया, जबकि दंपती और मासूम को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।

सदर कोतवाली हरदोई के इंद्रा आवास कॉलोनी चांद बहेटा निवासी रमेश (35), अपनी पत्नी नीलम (30), तीन माह के बेटे के साथ गुरुग्राम से दिवाली मनाने अपने घर हरदोई आ रहे थे। कार को रमेश का भांजा कानपुर काकादेव शारदानगर निवासी आदित्य चला रहा था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शाहपुर मोड़ के पास जफरपुर पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में आदित्य सिंह सुरक्षित बच गए, जबकि रमेश, नीलम और उनके तीन माह के बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कन्नौज सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना स्थल हरदोई का है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। संबंधित थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X