शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:बरगांवा में चार करोड़ से बनेगी उपमंडी – A Sub-market Will Be Built In Bargawan At A Cost Of Four Crore Rupees

November 3, 2026


गुरसहायगंज। बरगांवा गांव में छिबरामऊ की उपमंडी गुरसहायगंज का निर्माण होगा। विधायक अर्चना पांडेय ने हवन-पूजन के साथ मंडी निर्माण का भूमि पूजन किया। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उपमंडी बनने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को उपज बेचने दूरदराज की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि इससे किसानों के समय और धन की बचत होगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर फसल का उचित बाजार मिलेगा। स्वीकृत बजट से पांच श्रेणी-ए और 10 श्रेणी-सी दुकानें बनेंगी। एक कार्यालय, चाहरदीवारी और मुख्य द्वार भी बनाए जाएंगे। मंडी से क्षेत्र में कृषि कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस दौरान रामकुमार पाठक, मयंक गुप्ता, नीरज मिश्रा, राजीव ठाकुर, संतोष तिवारी, मंडी इंस्पेक्टर सूरज सहाय सक्सेना, मंडी परिषद के अवर अभियंता आदित्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X