शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:आधे इंतकाल 3 दिन में निपटाने के निर्देश – Instructions To Clear Half Of The Pending Mutation Cases Within 3 Days

October 29, 2026


करनाल। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने इंतकाल के लंबित मामलों में से 50 प्रतिशत का निपटारा अगले दो से तीन दिन में करने के निर्देश दिए। निशानदेही के मामलों को गति देने के लिए प्रत्येक तहसील में 10 दिन के भीतर 10 निशानदेही कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि तय लक्ष्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X