शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:ओगंद डेरे पर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार – Another Accused Arrested In The Ogand Dera Firing Case

November 8, 2026


करनाल। निसिंग थाना क्षेत्र के गांव ओगंद स्थित डेरे के गेट पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 की टीम ने सन्नी निवासी पानीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीआईए-1 की टीम मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस पहले ही वंश और दीक्षांत दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान सन्नी उर्फ बाबा की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सन्नी को 6 नवंबर को गांव सलारू बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

ये था मामला

पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात गांव ओगंद स्थित डेरे के गेट पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। वारदात के बाद डेरे के संचालक प्रताप सिंह की शिकायत पर 19 अक्तूबर को थाना निसिंग में केस दर्ज किया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X