शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:करनाल की टीम ने पंचकूला की टीम को 7-0 से हराया – The Karnal Team Defeated The Panchkula Team 7-0
करनाल

Karnal News:करनाल की टीम ने पंचकूला की टीम को 7-0 से हराया – The Karnal Team Defeated The Panchkula Team 7-0

November 6, 2026


करनाल। हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से 40वीं रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 15 मुकाबले खेले गए। जिसमें कई मुकाबले एक तरफा रहे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लड़कों के सीनियर वर्ग में करनाल की टीम ने पंचकूला की टीम को 7-0 से हराया। प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम में हो रही है।

जिला रोलर स्केट एसोसिएशन के सचिव जगपाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी टॉट्स छह से आठ वर्ष, कैडेट 10 से 12 वर्ष, सब-जूनियर, और सीनियर वर्ग में अपने-अपने जिले को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। तीन दिन तक करीब 54 मुकाबलों को आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन लाइन व क्वार्ड रोलर स्केट दो अलग-अलग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है।

परिणाम – इनलाइन प्रतियोगिता

महिला वर्ग

सिरसा की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 8-0 से हराया

पंचकूला की टीम ने फतेहाबाद की टीम को 10-0 से हराया

सिरसा की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 5-0 से हराया

—–

पुरुष वर्ग

गुरूग्राम की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 7-0 से हराया

सिरसा की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 3-2 से हराया

पंचकूला की टीम ने सिरसा की टीम को 8-0 से हराया

गुरुग्राम की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 7-2 से हराया

———–

क्वार्ड प्रतियोगिता

यमुनानगर की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 6-0 से हराया

करनाल की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 8-0 से हराया

रेवाड़ी की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 3-0 से हराया

यमुनानगर की टीम ने पंचकूला की टीम को 5-4 से हराया

पंचकूला की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 12-0 से हराया

पंचकूला की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 14-0 से हराया

——

महिला वर्ग

यमुनानगर की टीम ने सिरसा की टीम को 4 -0 से हराया

सिरसा की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 9-2 से हराया

—————————–

इन खिलाड़ियों ने मारे अधिक गोल

दूसरे दिन कई खिलाड़ियों ने अधिक गोल मार कर अपने दम पर खेल बदल दिया। इनमें सिरसा की टीम की क्वार्ड की महिला खिलाड़ी दिव्या ने छह गोल, सिरसा टीक की इनलाइन की महिला खिलाड़ी सारिका ने छह गोल, पंचकूला टीक की इनलाइन की महिला खिलाड़ी हर्षिता ने छह गोल, करनाल टीक के क्वार्ड के खिलाड़ी दिव्यांश ने पांच गोल और गुरुग्राम की टीम के इनलाइन के खिलाड़ी केरव ने पांच गोल अपने नाम किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X