शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:चार गोशालाओं को दिए 51 लाख के चेक – Cheques Worth Rs 51 Lakh Given To Four Cow Shelters
करनाल

Karnal News:चार गोशालाओं को दिए 51 लाख के चेक – Cheques Worth Rs 51 Lakh Given To Four Cow Shelters

November 10, 2026


Cheques worth rs 51 lakh given to four cow shelters

घरौंडा फुरलक रोड स्थित गोशाला में प्रधान महेंद्र गर्ग को 51 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक प्र

घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण सोमवार को फुरलक रोड स्थित गोशाला पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की चार गोशालाओं को करीब 51 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को भैया दूज और विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। प्रधान महेंद्र गर्ग, राजेश धीमान, गौशाला बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र संधू व अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X