शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:रामनगर में दुकान पर जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार – 11 Accused Arrested For Gambling At A Shop In Ramnagar

November 9, 2026


कैथल। रामनगर में रेलवे लाइन के पास एक दुकान पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मौके से 49 हजार 400 रुपये नकद और 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

जुआ खेलने वालों में जसबीर सिंह, राकेश, बृज, सुमित, पुनु राम, विजय कुमार, संजय, पवन कुमार, कर्ण बिहार कॉलोनी निवासी संजीव, न्यू बैंक कॉलोनी निवासी धर्मपाल और देवी रोड निवासी नरेश शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर में रेलवे लाइन के पास जसबीर सिंह की दुकान पर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की और दुकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे सभी 11 लोगों को काबू कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर कैथल में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X