Kurukshetra News:थानेसर की ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिले तीन करोड़ रुपये – Gram Panchayats In Thanesar Receive Three Crore Rupees For Development Works
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) के दूसरे चरण के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में जिले की ग्राम पंचायतों को 5.79 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें से थानेसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को तीन करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस बजट से गांवों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और मौजूदा ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। आवंटित राशि से गांवों में सड़क, गलियों, स्वच्छता, पेयजल, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें अपने गांवों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर सकेंगी। इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांवों के विकास को गति मिलेगी।
