शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:सेक्टर-12 में झुग्गियां हटाने के बाद लगी आग – Fire Breaks Out After Demolition Of Shanties In Sector-12
करनाल

Karnal News:सेक्टर-12 में झुग्गियां हटाने के बाद लगी आग – Fire Breaks Out After Demolition Of Shanties In Sector-12

November 1, 2026


Fire breaks out after demolition of shanties in Sector-12

आग भुजाता दमकल विभाग का कर्मी। संवाद

करनाल। सेक्टर-12 में एचएसवीपी की ओर से झुग्गियां हटाने की कार्रवाई के बाद शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही झुग्गियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबा हटाने के लिए जेसीबी चलाने पर लोगों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

झुग्गीवासियों का आरोप है कि उन्हें घरेलू सामान बाहर निकालने तक का समय नहीं दिया गया। आग से उनका सामान मलबे में दब गया। लोगों ने आशंका जताई कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई है। उनका कहना था कि आग लगने के दौरान झुग्गी के अंदर एक बच्चा भी मौजूद था। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।

एचएसवीपी के एसडीओ सुभाष ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए वीडियो में झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सामान निकालने के बाद आग लगाई थी। इससे आग भड़क गई। ब्यूरो

आग भुजाता दमकल विभाग का कर्मी। संवाद

आग भुजाता दमकल विभाग का कर्मी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X