शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:11 हजार दीपों से जगमगाया सीतामाई धाम – Sitamai Dham Illuminated By 11,000 Lamps
करनाल

Karnal News:11 हजार दीपों से जगमगाया सीतामाई धाम – Sitamai Dham Illuminated By 11,000 Lamps

November 10, 2026


Sitamai Dham illuminated by 11,000 lamps

निसिंग गांव सीतामाई स्थित प्राचीन सीता माता मंदिर व वेदवती तीर्थ पर दीपदान करते श्रद्धालु। संवा

निसिंग। गांव सीतामाई स्थित प्राचीन माता सीता मंदिर और वेदवती तीर्थ पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने करीब 11 हजार दीप जलाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की कतारों और भगवान श्रीराम-माता सीता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बने और मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

दीपोत्सव का आयोजन माता सीता मंदिर कमेटी के महासचिव ईशम बैरागी सहित कमेटी सदस्यों के नेतृत्व में किया गया। पंडित सोनू शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल ने कहा कि सीतामाई का प्राचीन मंदिर और वेदवती तीर्थ भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़ी पावन स्थली है। ईशम बैरागी ने बताया कि कार्तिक मास में वेदवती तीर्थ पर पूजा, स्नान और दान का विशेष महत्व है।

तीर्थ का महत्व और विकास

वेदवती तीर्थ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शामिल है। मंदिर कमेटी के चेयरमैन महंत राघव दास शास्त्री और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास शास्त्री गुरु भाई हैं। महंत राघव दास शास्त्री सीतामाई धाम के विकास और सज्जा में जुटे हैं। मंदिर और तीर्थ के विकास के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व हरियाणा सरकार के सहयोग से प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X