Kasganj News:धनतेरस पर 27 महिलाएं बनीं गृहलक्ष्मी – On Dhanteras, 27 Women Became ‘grihalakshmis’ (embodiments Of Prosperity In The Home)
कासगंज। धनतेरस पर जमीन, मकान और दुकान की खरीदारी भी खूब हुई है। रोज की अपेक्षा करीब 30 फीसदी ज्यादा रजिस्ट्री हुई। जितनी रजिस्ट्री हुई, उनमें 50 फीसदी महिलाएं हैं। दरअसल, महिलाओं के नाम से जमीन, मकान की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में छूट मिलती है। इसका लाभ जिलेवासियों ने उठाया।
