Kasganj News:बस की टक्कर से दो घायल, रेफर – Two Injured In Bus Collision, Referred
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नदरई स्थित इफको खाद गोदाम के पास सोमवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर व युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे दोनों रेफर कर दिया है। सिकंदराराऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सोमवार शाम 7:25 बजे ने बाइक को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सचिन (15) पुत्र सुभाष और राहुल (18) पुत्र समर सिंह निवासी गांव बाई, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर व युवक घायल हुए है। संवाद
