मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:विधायक ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 1.50 करोड़ रुपये – Jammu And Kashmir News

November 17, 2026


16 विकास कार्यों को मिलेगी गति, नगरी परोल और कठुआ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। विधायक भारत भूषण ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से 16 विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके साथ ही, शहर के वार्ड-एक में पेयजल संकट दूर करने के लिए डीप बोरवेल का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया गया है।

विधायक ने बताया कि इन 16 विकास कार्यों में गलियों, नालियों, कूहलों, डीप ड्रेन, टाइलिंग और पुलियों से संबंधित हैं। कुल राशि में से 52 लाख रुपये नगरी परोल और कठुआ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में नौ विकास कार्यों पर खर्च होंगे। शेष राशि कठुआ नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में सात कार्यों पर व्यय की जाएगी। कठुआ के ड्रीमलैंड पार्क के पास वेंटेड कॉजवे पर सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग भी लगाई जाएगी। ये सभी कार्य निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक पूरे किए जाएंगे। उन्होंने वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए एक और बोरवेल उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

वार्ड-एक में बोरवेल का काम शुरू

विधायक ने वार्ड नंबर-एक स्थित मोहल्ला तरसेम लाल में डीप बोरवेल का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव गोपाल महाजन उपस्थित रहे। ग्राउंड वाटर ड्रिलिंग डिवीजन जम्मू के अधिकारी और स्थानीय निवासी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X