मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:दहेज उत्पीड़न में पति, सास-ससुर पर प्राथमिकी दर्ज – Fir Lodged Against Husband, Mother-in-law And Father-in-law For Dowry Harassment

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

Updated Tue, 17 Nov 2026 01:32 AM IST

FIR lodged against husband, mother-in-law and father-in-law for dowry harassment

रसूलपुर बड़गांव निवासी साधना देवी ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। साधना की शादी दो मार्च 2024 को संदीपन थाना क्षेत्र के हथिया भीटी गांव के संदीप कुमार से हुई थी। एफआईआर के मुताबिक, शादी के छह माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। पति संदीप यादव, ससुर रामधनी और सास चमेला देवी उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। विरोध करने पर उसे घर में बंद कर दिया जाता था। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X