शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करने के मुद्दे पर मंथन – Deliberations On The Issue Of Issuing Digital Life Certificates To Pensioners

November 20, 2026


कोटद्वार। पेंशन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोषागार में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक आयोजित हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पेंशनभोगियों को जागरूक किया।

बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने कहा कि राजकीय सेवाओं में दायित्व निर्वाह करने के बाद पेंशनभोगी को पेंशन संबंधी समस्याओं से न जूझना पड़े, इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभाग को समय समय पर शिविर आयोजित करने चाहिए। बैठक में कोषाधिकारी भुवनेश चंद्र, सहायक कोषाधिकारी मैथिली धूलिया, लक्ष्मी रावत ने पेंशनर्स की समस्याओं को उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया।

साइबर विशेषज्ञ ने पेंशनभोगियों को जानकारी के अभाव में स्मार्टफोन पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी अंजान को पासवर्ड एवं ओटीपी नहीं देने की सलाह दी। कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कार्रवाई नहीं होती, किसी के बहकावे अथवा दबाव में न आएं, तुरंत पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों में रक्तचाप एवं मधुमेह की निशुल्क जांच की गई।

बैठक में कोषागार कोटद्वार द्वारा समय पर पेंशन वितरित करने की सराहना की। वहीं, किन्हीं कारणवश कोषागार नहीं आ पाने वाले पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में सीपी नैथानी, राजेंद्र प्रसाद पंत, जयपाल सिंह रावत, प्रवेशचंद्र नवानी, देवेंद्र प्रसाद बलोधी, भरत सिंह भंडारी, भूषण सिंह रावत, सुनील नवानी, बृजमोहन ममगाईं, नेत्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X