शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:रोडवेज डिपो के बाहर जर्जर हुए नाले के स्लैब – Dilapidated Drain Slabs Outside The Roadways Depot

November 8, 2026


कोटद्वार। रोडवेज डिपो का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। पुराने भवन से कार्यालयों को नए भवन में शिफ्ट करने के बाद पुराने भवन को गिराया जा चुका है। तब से न तो भवन की चहारदीवारी बनी है और न ही बसों को खड़ा करने के लिए स्टैंड बन सके हैं। नाले की पुलिया के स्लैब क्षतिग्रस्त होने से किसी भी क्षण दुर्घटना होने अथवा बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका बनी है।

कोटद्वार रोडवेज डिपो से तड़के से ही बसों का संचालन शुरू हो जाता है। पथ प्रकाश की व्यापक व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा रोडवेज डिपो पर आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल रोडवेज डिपो के बाहरी हिस्से में डाले गए मलबे को समतल कर उस पर निर्माण सामग्री नहीं डाली गई है। यात्री अंधेरे में ठोकर खाकर और लड़खड़ाकर गिर रहे हैं। पिछले दिनों लैंसडौन जाने वाला एक यात्री गिरकर काफी घायल हो चुका है। इसके बाद भी परिसर को समतल नहीं किया गया है।

अब इसमें एक समस्या और बढ़ गई है। डिपो परिसर के सामने से गुजरने वाले नाले पर पड़े सीमेंटेड स्लैब तीन जगह से क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। यहां भी डिपो आने वाले लोग गिर रहे हैं। दिन भर में दर्जनों बसों के जर्जर स्लैब से होकर गुजरने से किसी भी दिन स्लैब ध्वस्त होने पर बस के फंसने और आकस्मिक घटना की आशंका बनी है।

.

डिपो भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अभी लिफ्ट लगाने पर काम किया जा रहा है। जल्दी ही बाहरी परिसर को समतल करने के साथ ही चहारदीवारी बनाई जाएगी। -विपुल पोखरियाल, अवर अभियंता, मंडी परिषद।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X