रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:वन्यजीवों के दीदार के साथ रोमांच से भरेंगी जंगल सफारी – Jungle Safari Will Be Filled With Thrill And Wildlife Sightings

November 15, 2026


आज खुलेंगे सोनानदी और पाखरो जोन, वन विभाग की तैयारी पूरी

कोटद्वार। जंगल की सैर, वन्यजीवों का दीदार और रोमांच से भरपूर सफर का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा और पाखरो पर्यटन जोन रविवार से पर्यटकों के लिए खोले जा रहे हैं। वन विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।

मानसून सत्र के चलते 15 जून को बंद किए गए इन पर्यटन जोन में अब एक बार फिर जंगल सफारी की रौनक लौटेगी। वन विभाग ने पर्यटन सत्र शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर से 15 जून तक जंगल सफारी का संचालन किया जाता है। सोनानदी वन्यजीव विहार के वतनवासा और हल्दूपड़ाव जोन में डे-विजिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के सामने पौड़ी हाईवे स्थित कॉर्बेट रिसेप्शन सेंटर से भी बुकिंग कराई जा सकती है।

जंगल के बीच ठहरने का भी मिलेगा रोमांच

जंगल सफारी के साथ पर्यटक प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने और वन्यजीवों के संसार को करीब से महसूस करने के लिए वन विश्राम गृहों में भी ठहर सकते हैं। जंगल सफारी और वन विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in के माध्यम से की जा सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X