शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए छेड़ी मुहिम – Campaign Launched To Protect Youth From Tobacco Addiction
कुल्लू

Kullu News:युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए छेड़ी मुहिम – Campaign Launched To Protect Youth From Tobacco Addiction

November 10, 2026


Campaign launched to protect youth from tobacco addiction

जिला कुल्लू में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।-संवाद

कुल्लू। युवाओं को तंबाकू के सेवन से बचाने और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने सोमवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुल्लू डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी और ई-सिगरेट जैसे उत्पाद कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। युवाओं को इसकी लत से बचाने के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ 28 अक्तूबर को नई दिल्ली में किया गया था। यह 60 दिवसीय अभियान 26 दिसंबर तक चलेगा। जिला कुल्लू में इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त करने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित करने तथा सामाजिक माध्यमों से युवाओं को जोड़ने की पहल होगी। उन्होंने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि कोई भी बच्चा या युवा तंबाकू सेवन की शुरुआत न करे और पहले से इसका सेवन कर रहे लोगों को इसे छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X