Kullu News:विधायक भुवनेश्वर ने मेधावियों को किया सम्मानित – Mla Bhuvneshwar Honored Meritorious Students
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कटराईं का वार्षिक समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्य अतिथि, जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विधायक ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न मॉडलों की सराहना की।
