शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत से सनसनी, मां ने अध्यापिका पर लगाए प्रताड़ना के आरोप – Dharamshala College Student Death Mother Alleges Teacher Harassment
कांगड़ा

हिमाचल:धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत से सनसनी, मां ने अध्यापिका पर लगाए प्रताड़ना के आरोप – Dharamshala College Student Death Mother Alleges Teacher Harassment

November 14, 2026


dharamshala college student death mother alleges teacher harassment

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा सकोह के शिव मंदिर नाला के पास मृत मिली। घटना के बाद परिजनों ने कॉलेज की एक अध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की मां का दावा है कि अध्यापिका के कथित व्यवहार और कॉलेज में सार्वजनिक रूप से हुई बेइज्जती के कारण उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी।

मां ने शिकायत में लगाए गंभीर आरोप

मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कॉलेज की एक अध्यापिका का उनकी बेटी के प्रति व्यवहार उचित नहीं था। शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर को कॉलेज में सबके सामने हुई कथित बेइज्जती के बाद बेटी काफी परेशान हो गई थी। परिजनों ने इस घटनाक्रम को छात्रा की मौत से जोड़ते हुए संबंधित अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्रा ने कॉलेज की महिला प्रोफेसर पर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X