शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया हनुमान जन्मोत्सव – Hanuman Janmotsav Celebrated With Devotion And Enthusiasm At The South-facing Hanuman Temple

November 8, 2026


कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर स्थित सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

मुख्य पुजारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मारुति नंदन के विशेष शृंगार, पूजा-अर्चना और महाआरती से हुआ। इसके बाद पीठाधीश पंडित प्रेमकुमार शर्मा के सानिध्य में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। भजनों और चौपाइयों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाए।

इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। दोपहर से देर शाम तक विशाल भंडारा चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। हिमांशु शर्मा और प्रबंधक विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं व सेवादारों का आभार जताया। इस अवसर पर माणिक शर्मा, शैलेश वत्स, सारांश, मानकी शर्मा, मन्नत शर्मा, दया शर्मा, धर्मेंद्र अत्रि, लालचंद, सुजीत, राहुल, संजय पटियाल, लोकेश और अजय मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X