Kushinagar News:चार पहिया वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल – Two Youths On A Motorcycle Injured After Being Hit By A Four-wheeler
जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवा गांव में बुधवार की देर रात एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बुधवार की रात करीब दस बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी निवासी रितेश खरवार (22) गांव के ही निवासी आकाश पाठक (20) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वे चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग दोनों घायलों को एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, वहां चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पहां उनका उपचार चल रहा है।
