शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल – Four People Injured In Collision Between Two Bikes

November 4, 2026


मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज के पास जटहा-पडरौना मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने से कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजवाया। विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी यूसुफ अंसारी (20) अपनी चाची अफरीना (28) के साथ मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। वे अभी भैरोगंज के पास पहुंचे थे कि सामने से पडरौना की ओर जा रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के भीलोरवा टोला निवासी संतोष कुशवाहा (35) और जनक शर्मा सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई जटहा बाजार पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X