शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:मेडिकल काॅलेज परिसर में लगाई गई हाईमास्क लाइट – High-mast Lights Installed On The Medical College Campus
ललितपुर

Lalitpur News:मेडिकल काॅलेज परिसर में लगाई गई हाईमास्क लाइट – High-mast Lights Installed On The Medical College Campus

November 2, 2026


High-mast lights installed on the medical college campus

मेडिकल कॉलेज में लगी हाईमास्क लाइट- संवाद

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में रात के समय आवागमन को सुगम बनाने के लिए हाईमास्क लाइटें लगाई जा रही हैं। खंभों के प्लेटफॉर्म पहले ही तैयार थे, जिन पर अब लाइटें स्थापित की जा रही हैं।

वर्तमान में तीन खंभों पर लाइटें जलने लगी हैं, जिससे कुछ राहत मिली है। गेट नंबर एक व तीन पर लाइटें लग चुकी हैं। पैथोलॉजी के पास भी इन्हें लगाया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह कार्य अंतिम चरण में है। कार्य पूर्ण होते ही सभी लाइटें चालू कर दी जाएंगी। इससे परिसर रोशनी से जगमगाएगा और रात के अंधेरे से होने वाली परेशानी दूर होगी। सीएमएस गजेंद्र सिंह ने भी पुष्टि की कि शेष लाइटें जल्द ही चालू होंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X