गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:मेडिकल कॉलेज में सर्वर ठप होने से प्रभावित हुई पैथोलाॅजी – Pathology Services At The Medical College Affected Due To Server Outage

November 19, 2026


ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सर्वर प्रभावित होने की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार सर्वर ठप होने से ऑनलाइन पंजीयन प्रभावित हो जाते हैं। बुधवार को दोपहर में सर्वर न आने से पैथोलाॅजी में पंजीयन व रिपोर्ट समेत अन्य कार्य प्रभावित हो गए। इससे कई मरीज बिना पंजीयन व सैंपल दिए ही वापस हो गए।

बुधवार को मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों की ओपीडी में लगभग 1500 मरीज उपचार को पहुंचे। यहां पर दोपहर में 12 बजे नेटवर्क जाने से कार्य प्रभावित हो गया। नए 300 बेड भवन में दोपहर 12 बजे नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हो गईं। इससे ऑनलाइन पर्चा बनना बंद हो गया। कुछ समय तक लोग क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीयन करने का प्रयास करते रहे। परेशान होकर लोग कतार में लग गए। इससे पंजीयन काउंटर पर अधिक भीड़ जुट गई। इससे लोगों को लंबी कतारों से जूझना पड़ा। कई मरीज परेशान होकर वापस तक हो गए। वहीं दोपहर लगभग 12:50 मिनट पर पुराने भवन में पैथोलॉजी की नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हो गईं। दोपहर लगभग डेढ़ बजे के बाद नेटवर्क आने पर कार्य प्रारंभ हुआ।

—–

दोपहर में कुछ समय के लिए नेटवर्क सेवाएं बाधित हो गईं थीं। इससे पैथोलॉजी में कार्य बाधित हो गया था। इसे ठीक करा दिया गया है।

– डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X