शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:समाधान दिवस में आईं 161 शिकायतें, 17 का मौके पर हुआ निस्तारण – 161 Complaints Received During ‘samadhan Diwas’ (grievance Redressal Day); 17 Resolved On The Spot

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह निर्देश जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने शनिवार को तहसील पाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिए।

उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने और निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 161 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। पाली तहसील में 58 शिकायतें आईं, जिनमें राजस्व की 26, पुलिस की आठ, चकबंदी की तीन, समाज कल्याण की छह, विद्युत की 12 और अन्य विभागों की तीन शिकायतें शामिल रहीं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। ललितपुर तहसील में 15, तालबेहट में 63, मड़ावरा में नौ और महरौनी में 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। तालबेहट के नौ और महरौनी में एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम सदर हेमंत पटेल, एसडीएम पाली घनश्याम भारतीय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

—————–

फोटो 18

सफाई कर्मियों को बांटी मिठाई

इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत पाली में सफाई मित्रों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के परिश्रम से ही नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है। उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X