Lalitpur News:21 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन – The Chief Ministers Mass Wedding Ceremony Will Be Held On November 21
ललितपुर। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आयोजन 21 नवंबर 2026 को ललितपुर जिले में होगा।
इस योजना के तहत प्रत्येक विवाह पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में ऑनलाइन अंतरित होंगे। वर-वधू को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर 21 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्था पर व्यय किए जाएंगे। विवाह के समय कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी वर्गों के पात्र परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए वर-वधू के आधार कार्ड और आयु प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। कन्या के पिता का आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) भी देना होगा। कन्या की बैंक पासबुक और दोनों के पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी हैं। विधवा पुनर्विवाह के मामले में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा। परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को न्यायालय का वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
