शुक्रवार को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने ट्रेलर की आलोचना करने वालों पर तंज कसा। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में टोलर्स का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि उनकी वजह से ट्रेलर को महज तीन दिनों में 8.5 करोड़ व्यूज मिल गए।
AI और VFX की आलोचना पर क्या बोले सलमान खान?
फिल्म के VFX और AI के इस्तेमाल को लेकर हो रही आलोचनाओं पर सलमान ने खास तौर पर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा, ‘हम एक फिल्म बना रहे हैं और हर कोई जानता है कि इसका नाम मातृभूमि है। यह हमारे देश के युवा जवानों और उनके परिवारों के बारे में है। लेकिन आप लोग उस पर ध्यान नहीं देते। इसके बजाय आप VFX और AI की बात कर रहे हैं। ये लोग कौन हैं? कहां से आए हैं? क्या ये AI विशेषज्ञ हैं या VFX विशेषज्ञ? ‘देखिए, यहां सलमान खान अपने जैसे नहीं लग रहे हैं। यहां कोई और है।’