शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:दिहाड़ीदार मजदूर की हत्या, सिर और माथे पर मिले चोटों के गंभीर निशान – Murder Of A Daily-wage Laborer, Serious Injury Marks Found On The Head And Forehead

November 10, 2026


शराब पीने के दौरान झगड़ा होने की आशंका, पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं

संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाला। हलका भदौड़ के मझूके रोड पर समाधियों के पास 32 वर्षीय बुद्ध सिंह का शव मिला। मृतक के सिर और माथे पर डंडे या भारी वस्तु से वार के गंभीर निशान थे। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है।

बुद्ध सिंह के भाई बलवीर सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की थी। पुलिस उपाधीक्षक जसकरण सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को सुबह नौ बजे सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बुद्ध सिंह ने वारदात से पहले कुछ व्यक्तियों के साथ शराब पी थी। पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या की गई। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X